जानिए कौन हैं IPL-11 के 6 सिक्सर किंग,क्रिस गेल नहीं हैं शामिल
आईपीएल 2018 रविवार को समाप्त हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता। इस लीग में देश और विदेश के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। चौकों और छक्कों की बरसात हुई। हम आपको आईपीएल 2018 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 6 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं...
दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस सीजन में जमकर बल्लेबाजी की। पंत ने आईपीएल-11 में 14 मैच खेले और 37 छक्के उड़ाए।
फाइनल में श्चतक लगाकर न्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने वाले शेन वाटसन ने आईपीएल 2018 में 15 मैचों में 35 छक्के लगाए।
चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायुडू छक्के मारने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 16 मैचों की 15 पारियों में 33 छक्के मारे।
किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में 32 छक्के उड़ाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खतरनाक आॅलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस सीजन में 16 मैचों की 14 पारियों में 31 छक्के ठोके।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का इस सीजन में बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 16 मैचों की 15 पारियों में 30 गगनचुंबी छक्के जड़े।
आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
2008-सनथ जयसूर्या (31)
2009-एडम गिलक्रिस्ट(29)
2010-रॉबिन उथप्पा (27)
2011-क्रिस गेल (44)
2012-क्रिस गेल (59)
2013-क्रिस गेल (51)
2014-मैक्सवेल (36)
2015-क्रिस गेल (38)
2016-विराट कोहली (38)
2017-मैक्सवेल/वॉर्नर (26)
2018-ऋषभ पंत (38)

Comments
Post a Comment