FIFA WC 2018:हैती के खिलाफ अभ्यास मैच में लियोनेल मेसी की हैट्रिक
ब्यूनस आयर्स में मंगवार को हैती के खिलाफ खेले गए फुटबॉल विश्व कप वार्म अप मुकाबले में दिख गया की अर्जेंटीना की टीम अपने स्टार लियोनेल मेसी पर किस कदर आश्रित है। अर्जेंटीना ने हैती को इस मुकाबले में 4-0 से हराया, जिसमें से तीन गोल फॉरवर्ड पोजिशन में खेल रहे स्टार लियोनेल मेसी ने दागे। उन्होंने खेल के 17वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से गेंद को आसानी से गोल में डाल दिया और अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस मुकाबले के बाद अर्जेंटीना की टीम बार्सिलोना के लिए रवाना हो गई, जहां उसे 16 जून को आइसलैंड, 21 जून को क्रोएशिया और 26 जून को नाइजीरिया ये वार्म अप मैच खेलने हैं।
लियोनेल मेसी ने ठोकी हैट्रिक'
स्पेनिश क्लब बार्सिलोना एफसी के लिए खेलने वाले स्टार मेसी ने मैच के 57वें मिनट में अर्जेंटीना का दूसरा गोल किया। इसके आठ मिनट बाद ही 65वें मिनट में उन्होंने मैच में अपनी हैट्रिक और अर्जेंटीना के लिए तीसरा गोल दागा। उन्होंने चौथा गोल करने में भी अहम भूमिका निभाई और सर्जियो एग्वेरो ने मेसी से मिले बेहतरीन पास पर गोल किया। मैच के बाद लियोनेल मेसी ने कहा, 'मैच के रिजल्ट से ज्यादा हम फैंस को यह कह पाने में सक्षम हैं कि रूस में फीफा वर्ल्ड कप के लिए हम उम्मीद के साथ जा रहे हैं।'
हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं'
मेसी ने कहा, 'हम रूस में हो रहे फीफा विश्व कप में प्रमुख दावेदार के रूप में नहीं जा रहे क्योंकि हमारी टीम को क्वालीफॉयर्स में मुश्किलों को सामना करना पड़ा था। लेकिन, हम कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' हैती के खिलाफ मैच में घुटने की चोट से उबरने के बाद सर्जियो एग्वेरो एक बार फिर से फिट दिखे, लेकिन ज्यादातर समय बेंच पर बैठे रहे और लियोनेल मेसी को फॉरवर्ड लाइन में गोंजालो हुईग्वेन और एंजेज डी मारिया ने सहयोग किया।

Comments
Post a Comment