FIFA WC 2018:शराब नहीं पीते क्रिस्टियानो रोनाल्डो,जानिए खाने में क्या है पसंद

फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पांच बार 'बैलन डिओर' खिताब जीता है। वो चार बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतने वाली टीम के हिस्सा रहे हैं और पुर्तगाल को साल 2016 में यूरोपियन चैम्पियनशिप का खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। रोनाल्डो इस साल 'ला लीगा' और 'चैम्पियंस लीग' के 38 मुकाबलों में 40 गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो जिस स्तर के खिलाड़ी हैं उनकी फिटनेस का स्तर भी उतना ही उंचा है। हम आपको बता रहे हैं कि दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की डाइट क्या है, उनको खाने में क्या पसंद है?

रोनाल्डो को मछली खाना बेहद पसंद है
पुर्तगाल और खासकर 'मदेरा' से होने के नाते रोनाल्डो को फल और फलों के जूस काफी पसंद हैं। पुर्तगाल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के शेफ लुईस लैवराडोर के मुताबिक रोनाल्डो को अंजीर, सेब और अनानास का जूस बेहद पसंद है। रोनाल्डो को कॉफी पीना भी बेहद पसंद है। शेफ लैवराडोर की मानें तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मछली खाना भी खूब भाता है। उनके मुताबिक, 'रोनाल्डो सभी तरह के डिश खाते हैं। लेकिन, उनको जो चीजें सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं उनमें मछलियां भी शामिल हैं।'

RelianceTrends CPV (IN)

कभी जी ललचाने पर खा लेते हैं चॉकलेट
रोनाल्डो बहुत तगड़ी ट्रेनिंग करते हैं और इसलिए उनको बहुत सारे एनर्जी ड्रिंक्स पीने पड़ते हैं। वो कहते हैं, 'मैं स्पोर्ट्स ​ड्रिंक पीकर अपने शरीर मेें पानी की मात्रा बनाए रखता हूं। इससे मुझे ट्रेनिंग और मैच के दौरान एनर्जी मिलती है। इनमें कॉर्बोहाइड्रेट्स ​रहता है जिससे काफी शक्ति मिलती है। अन्य ड्रिंक्स की तुलना में एनर्जी ड्रिंक्स में सुगर की मात्रा कम होती है। इसके आलावा एनर्जी ड्रिंक्स में इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन बी12 भी रहता है।' हालांकि, रोनाल्डो खुद कहते हैं कि वो भी आखिर इंसान ही हैं और कभी कभी उनकी जीभ भी ललच जाती है। इसलिए वो चॉकलेट्स खा लेते हैं।

शराब को हाथ नहीं लगाते रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सबसे पसंदीदी डिश है 'Bacalhau à Brás' जिसे वो अमूमन डिनर में खाना पसंद करते हैं। यह डिश साल्टेड कॉड मछली, प्याज और भुने हुए आलू से बनता है। इसे आॅमलेट पर रख कर परोसा जाता है, जिस पर जैतून और अजवायन डाला गया रहता है। रोनाल्डो अपना अधिकतर समय स्पेन में बिताते हैं। वो शराब बिल्कुल नहीं पीते और उसकी जगह अंगूर का जूस पीना पसंद करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी