कैराना और नूरपुर में कई EVM खराब, सपा और रालोद ने भाजपा पर लगाया मशीनों से छेड़छाड़ का आरोप


उत्तर प्रदेश के कैराना समेत पूरे देश में चार लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ।  उत्तर प्रदेश के कैराना के अलावा महाराष्ट्र में भंडारा-गोंडिया और पालघर तथा नगालैंड संसदीय सीट पर मतदान चल रहा है। इसके अलावा कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों आरआरनगर और जयानगर पर होने वाले चुनाव पर भी नज़र रहेगी. इन सभी सीटों पर वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी. वोटिंग के लिए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों के चुनाव के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

RelianceTrends CPV (IN)
वहीं महाराष्ट्र में सभी बड़े दलों भाजपा, कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी ने लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी संसाधन झोंक दिए हैं, क्योंकि इनके परिणाम पर ही सबका भविष्य तय होगा। उधर विधानसभा उपचुनाव महाराष्ट्र के पालस कडेगांव, यूपी के नूरपुर, बिहार के जोकीहाट, झारखंड के गोमिया और सिल्ली, केरल के चेंगानूर, मेघालय के आमपट्टी, पंजाब के शाहकोट, उत्तराखंड के थराली और पश्चिम बंगाल के महेशतला में भी वोटिंग हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी