CSK की जीत पर ऐसा था साक्षी धौनी का रिऐक्शन, चेहरा कुछ ऐसे चमक उठा


इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब तीसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने नाम किया। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में सीएसके ने इतिहास रच डाला। इस सीजन में जहा महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी का जलवा मैदान पर देखने को मिला तो वहीं मैदान के बाहर उनकी पत्नी साक्षी भी खबरों में लगातार बनी रहीं।

RelianceTrends CPV (IN)
सीएसके के लगभग हर मैच में साक्षी और जिवा टीम को चीयर करती हुई दिखीं। जैसे ही मैच की 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अंबाती रायुडू ने विनिंग चौका मारा पूरा स्टेडियम सीएसके... सीएसके... की आवाज से गूंज उठा। इस दौरान साक्षी भी जीत के बाद उछल पड़ीं। एक ओर जहां धोनी बिल्कुल शांत और चेहरे पर स्माइल के साथ जीत का जश्न मनाते दिखे, वहीं साक्षी खुशी से उछलते हुए अपनी दोस्त को गले लगाकर जीत की खुशी मनाई।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाए, जवाब में सीएसके ने 18.3 ओवर में दो विकटे गंवाकर ही 181 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वाटसन ने 57 गेंद पर 117 रनों की नॉटआउट पारी खेली।

धौनी की कप्तानी में सीएसके ने सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई थी, जिसमें तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। तीन बार आईपीएल खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है चेन्नई सुपर किंग्स। सीएसके से पहले महज मुंबई इंडियंस ऐसी टीम है, जिसने तीन आईपीएल खिताब जीते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी