भागलपुर में CISF और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, 10 जवान समेत 11 घायल


भागलपुर के कहलगांव में एनटीपीसी का आवासीय परिसर और पास का जमुनिया टोला रणक्षेत्र बन गया। सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के दौरान फायरिंग में जहां एक युवक को गोली लगी वहीं पथराव में सीआईएसएफ के 10 जवानों के घायल होने की सूचना है।
RelianceTrends CPV (IN)

कर्मी की सांप काटने से हुई मौत पर बवाल
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जमुनिया टोला का एक व्यक्ति ड्यूटी करने के लिए एनटीपीसी आ रहा था। रास्ते में सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीण उसके शव को एनटीपीसी के गेट नंबर एक पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। एनटीपीसी प्रबंधन ने योजना में काम कर रहे लोगों के आने के लिए गेट नंबर दो को खोल दिया। ग्रामीण गेट नंबर दो को भी जाम करने चले गए, लेकिन सीआईएसएफ जवानों ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सीआईएसएफ कमांडेंट दिलीप कुमार के आवास पर पथराव कर दिया। इसके बाद सीआईएसएफ अधिकारियों व जवानों का जत्था जमुनिया टोला में घुसकर लाठीचार्ज कर दिया। ग्रामीणों की तरफ से पथराव होने पर सीआईएसएफ जवानों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली युवक सुशील के बांये कंधे में लगी, जिसे अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सीआईएसएफ के लाठीचार्ज और पथराव में जमुनिया टोला के कई लोगों के मामूली तौर पर घायल होने की सूचना है। घटना के बाद परियोजना के आसपास के क्षेत्रों में तनाव व्याप्त है।

इस संबंध में जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पथराव और गोलीबारी की बातें सामने आई है। पांच से सात लोगों के घायल होने की खबर है। मेडिकल कराए जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थिति पर नजर रखने के लिये दंडाधिकारी और पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी