CBSE 12th result 2018: कल आएंगे सीबीएसई 12वीं के नतीजे, cbseresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे परीक्षा परिणाम


CBSE 12th Result 2018: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2018 कल (शनिवार, 26 मई) घोषित होगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चली थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 13 अप्रैल तक थी। पेपर लीक होने के बाद सीबीएसई ने 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की थी।
RelianceTrends CPV (IN)

इस वर्ष कुल 28  लाख विद्यार्थियों ने CBSE Class 10 Class 12 की परीक्षा दी थी। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 16,38,428 और 12वीं की परीक्षा में 11,86,306 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

पिछले साल सीबीएसई 12वीं के नतीजे 28 मई जबकि 10वीं के नतीजे 3 जून को घोषित किए गए थे।

बताया जा रहा है कि 10वीं का 29 या 30 मई को रिजल्ट आने की संभावना है।

पिछले साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 82 फीसदी छात्र पास हुए थे। 2016 में 83 फीसदी रिजल्ट रहा था। सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2017 में एमिटी नोएडा की रक्षा गोपाल ने आर्ट्स में बाजी मारी थी। 99.6 पर्सेंट अंक हासिल कर टॉप किया था। दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ की भूमि सांवत रहीं थी। इन्होंने 99.4 फीसदी अंक पाकर साइंस में टॉप किया था। वहीं तीसरे स्थान पर आदित्य जैन थे इन्होंने कॉमर्स में 99.2 फीसदी अंक पाए थे। यहीं नहीं आदित्य के साथ ही भावनावास से ही मन्नत लूथरा ने भी कामर्स में 99.2 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था।

CBSE 12th exam results 2018: यूं करें चेक

1) CBSE results website cbseresults.nic.in पर जाएं
2) 12th Result 2018 संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
3) अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।
4) आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी