'निजी अस्पतालों पर सख्ती का नतीजा है सत्येंद्र जैन के घर CBI का छापा'


आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में विशेषज्ञों की तैनाती में अनियमितता से जुड़े एक मामले में अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के घर बुधवार को सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया है।

RelianceTrends CPV (IN)

आप प्रवक्ता अतिशी मरलीना ने कहा कि दिल्ली में निजी अस्पतालों की मनमानी को रोकने के लिए जैन द्वारा दो दिन पहले ही सख्त नीति घोषित किए जाने के बाद सीबीआई ने बुधवार को यह छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से जैन सरकारी अस्पतालों को सुधारने और निजी अस्पतालों की मनमानी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए सीबीआई भेज दी जाती है।

उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की सख्ती से निजी अस्पतालों में सक्रिय माफिया तंत्र को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि हमारा भाजपा से सीधा सा सवाल है कि वह बताए कि उनके नेताओं के दिल्ली में कितने निजी अस्पताल चल रहे हैं? निजी अस्पतालों की मनमानियों को रोकने पर और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सुधार होने पर भाजपा नेता क्यों परेशान हो रहे हैं?

मरलीना ने कहा कि अस्पतालों के खिलाफ सख्त नीति घोषित होने के तुरंत बाद सीबीआई की छापेमारी से यह सवाल उठना लाजिमी है कि दिल्ली सरकार की सख्ती से भाजपा नेताओं के हित प्रभावित हो रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों पर दिल्ली सरकार ने 600 करोड़ का जुर्माना लगाया तो जैन के घर सीबीआई भेज दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी