By Elections 2018 Results Live: कैराना से RLD, नूरपुर से सपा, शाहकोट और आरआरनगर से कांग्रेस आगे, मतगणना जारी
उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना समेत देशभर की चार लोकसभा सीटों और बिजनौर की नूरपुर समेत दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। थोड़ी देर में रुझान भी आने लगेंगे। जिन सीटों पर मतगणना शुरू हुई है उनमें लोकसभा की कैराना, नगालैंड, महाराष्ट्र की पालघर और भंडारा-गोंदिया सीटें शामिल हैं। इनके अलावा नूरपुर, बिहार की जोकिहाट, पंजाब की शाहकोट, पश्चिम बंगाल की महेश्तला, केरल की चेंगन्नूर, झारखंड की गोमिया और सिल्ली, महाराष्ट्र की पलुस कादेगांव, मेघालय की अंपति और उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट भी शामिल हैं
प्रदेश की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित होंगे। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने इन दोनों सीटों पर मतगणना के लिए सभी जरूरी इंतजाम बुधवार की शाम तक पूरे कर लिये थे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैराना लोकसभा के सहारनपुर जिले की नकुड़ व गंगोह विधान सभा की मतगणना सहारनपुर में और शामली की तीन विधान सभाओं शामली, कैराना और थाना भवन की मतगणना शामली में करवाई जाएगी। नूरपुर विधान सभा के उपचुनाव की मतगणना बिजनौर जिले में करवाई जाएगी। इस मतगणना के लिए सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।
मतगणना लाइव अपडेट्स
9.35 AM कैराना लोकसभा उपचुनाव में आरएलडी की तबस्सुम हसन भाजपा के मृगांका सिंह से 3000 वोटों से आगे चल रही हैं।
9.25 AM शामली के कलेक्टर इंदर विजय सिंह ने बताया कि कैराना में पहले राउंड की गिनती समाप्त, आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन को 3000 जबकि भाजपा के मृगांका सिंह को 3746 वोट मिले।
9.20 AMपालघर लोकसभा सीट से भाजपा के गविट राजेंद्र 9000 वोटों से आगे।
9.10 AM केरलः चेंगन्नूर विधानसभा से शुरुआती रुझान में सीपीआईएम आगे
9.10 AM कर्नाटकः राजराजेश्वरी नगर विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार मुनीरतना 8680 वोटों से आगे
9.05 AM पश्चिम बंगालः महेशताला से टीएमसी के दुलाल चंद्र दास दूसरे राउंड में 10 हजार वोटों से आगे
8.55 AM पंजाबः शाहकोट से कांग्रेस उम्मीदवार लड्डी शेरोवालिया पहले राउंड में दो हजार वोटों से आगे
8.50 AM शुरुआती रुझान में नूरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी आगे
8.15 AM: पंजाब के शाहकोट में वोटों की गिनती जारी
कैराना लोकसभा सीट भाजपा के सांसद हुकुम सिंह के इसी साल फरवरी में बीमारी के चलते हुए निधन की वजह से खाली हुई थी। इसी तरह बिजनौर की नूरपुर विधान सभा सीट भाजपा के विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु की वजह से खाली हुई।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह जीते थे। हुकुम सिंह को इस चुनाव में कुल 5 लाख 65, 909 मत मिले थे जबकि सपा की नाहिद हसन दूसरे नम्बर पर रही थीं और उन्हें 3 लाख 29081 वोट मिले थे। बसपा के कुंवर हसन तीसरे स्थान पर आए थे और उन्हें 1 लाख 60444 वोट मिले थे।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह जीते थे। हुकुम सिंह को इस चुनाव में कुल 5 लाख 65, 909 मत मिले थे जबकि सपा की नाहिद हसन दूसरे नम्बर पर रही थीं और उन्हें 3 लाख 29081 वोट मिले थे। बसपा के कुंवर हसन तीसरे स्थान पर आए थे और उन्हें 1 लाख 60444 वोट मिले थे।
इस बार इस सीट पर भाजपा से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह प्रत्याशी हैं जबकि रालोद से तबस्सुम हसन मैदान में हैं जिन्हें सपा, बसपा और कांग्रेस का समर्थन भी प्राप्त है। मुकाबला मुख्यत: इन्हीं दोनों उम्मीदवारों के बीच है।
कैराना लोकसभा और नूरपुर विधान सभा सीटों पर इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ है। कैराना लोकसभा सीट पर 54.17 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2014 में यहां 73.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।
नूरपुर विधान सभा में इस बार 61 प्रतिशत वोट पड़े जबकि 2017 में आम चुनाव में 66.82 प्रतिशत मतदान हुआ था।
नूरपुर विधान सभा में इस बार 61 प्रतिशत वोट पड़े जबकि 2017 में आम चुनाव में 66.82 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कैराना लोस सीट के 73 पोलिंग बूथों पर 61 प्रतिशत पुनर्मतदान
कैराना लोकसभा सीट के 73 पोलिंग बूथों पर बुधवार को 61 प्रतिशत पुनर्मतदान हुआ। इन 73 में से 68 पोलिंग बूथ सहारनपुर के थे और पांच पोलिंग बूथ शामली के थे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस पुनर्मतदान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की एक बैलेट यूनिट और चार स्थानों पर वीवीपैट खराब होने की शिकायतें आई जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। इस पुनर्मतदान के लिए 10 कंपनी अद्धसैनिक बल भी तैनात किया गया था। 28 मई को हुए मतदान के दौरान कैराना लोस क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों पर वीवीपैट खराब हुई थीं जिससे मतदान बाधित हुआ था। चुनाव आयोग ने शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जहां-जहां वीवीपैट की खराबी के चलते दो घण्टे से ज्यादा समय तक मतदान प्रभावित हुआ ,वहां पुर्नमतदान का फैसला किया था।

Comments
Post a Comment