ये है मोहब्बतें: इस एक्ट्रेस की होगी मौत, बदल जाएगी पूरी कहानी!


टीवी का पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' में इन दिनों बहुत ड्रामा चल रहा है और अब जल्द ही शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में एक किरदार की मौत दिखाई जाएगी और वो किरदार है रोशनी का।
RelianceTrends CPV (IN)
खबरों के मुताबिक रोशनी शो में आदित्य के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इशिता फिर रोशनी का ध्यान रख रही हैं। जल्द ही रोशनी की डिलीवरी का सीन दिखाया जाना है और रोशनी की मौत हो जाएगी। रोशनी के जाने के बाद आदित्य के बच्चे की कस्टडी के लिए रमन भल्ला कोर्ट में केस करेंगे और एक बार फिर इशिता और रमन के बीच जमकर लड़ाई होने वाली है।

दिव्यांका के बाद शरद ने पूजा से भी खत्म किया रिश्ता

इशिता भल्ला के नाम से अपनी पहचान बना चुकीं दिव्यांका त्रिपाठी विवेक दहिया से शादी कर खुशहाल जीवन बिता रही हैं। लेकिन उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा अभी तक सिंगल हैं। दरअसल, दिव्यांका से ब्रेकअप के बाद खबर आई थी कि वो अब स्पिल्ट्सविला की एक्स कंटेस्टेंट पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शरद ने खुद इस बात को खुलासा किया, 'उन्होंने पूजा बिष्ट के साथ अपने रिलेश्न को खत्म कर दिया है और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि वो खुद ही हैं।'

दरअसल, शरद ने बताया कि उन्हें शादी से डर लगता है। उन्होंने बताया कि उनके साथ के सभी दोस्तों की शादी हो चुकी है और उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसे देखते हुए मुझे शादी जैसी चीजों से डर लगता है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी