कश्मीर: पुलवामा में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार रात सेना के एक शिविर पर आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी की। इस हमले में एक असैन्य नागरिक की मौत हो गई जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल जवान ने भी दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिला के काकापुरा स्थित 50 राष्ट्रीय रायफल्स के शिविर पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि मृतक नागरिक की पहचान बिलाल अहमद के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग अभी जारी है।

Comments
Post a Comment