राजस्थान से आने वाली हवाओं ने सुखा दी दिल्ली की नमी, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा


दिल्ली की ओर राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म उत्तर पश्चिमी हवाओ ने हवा में मौजूद नमी को लगभग खत्म कर दिया है। सुबह 11:30 बजे ही आया नगर में न्यूनतम आद्रता का स्तर 9 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम आद्रता का स्तर 11 फीसदी रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर 2 बजे तक हवा में आद्रता और कम हो सकती है। ऐसे में घर से निकलते समय सावधान रहें। शरीर मे पानी की कमी से हीट स्ट्रोक की संभावना काफी अधिक है। अगले दो दिन राजधानी में ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

मंगलवार दोपहर 2:30 बजे सफदरजंग इलाके में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और पालम इलाके में 44:6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने से मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बिजली की मांग इस सीजन में सबसे अधिक 5758 मेगावाट तक पहुंच गई।
RelianceTrends CPV (IN)

मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम व उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओ के चलते हवा में आद्रता लगातार कम हो रही है। ऐसे में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। 24 मई को मौसम में बदलाव देखा जाएगा। एक पश्चिमी विक्षोभ व अधिक गर्मी के प्रभाव से दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में कुछ कमी आएगी।

हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

आईएमए के पूर्व महासचिव डॉक्टर नरेंद्र सैनी के अनुसार इस तरह की गर्मी में हीट स्ट्रोक की संभावना सबसे अधिक है। ऐसे में सीधे धूप में निकलने से बचें। अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे रसीले फल, जूस, पानी आदि लें। चक्कर आये, बुखार हो या थकान महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी