गोहत्या के शक में भीड़ ने दो मुस्लिमों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत, इलाके में तनाव


मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीड़ द्वारा एक मुस्लिम युवक और उसके दोस्त की गोहत्या के शक में बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि जिसकी मौत हुई है, वह 45 साल के रियाज हैं, जो कि दर्जी का काम करता था। इसके साथ ही उनके 38 साल के दोस्त शकील की भी भीड़ ने बेरहमी से पिटाई की है। जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रियाज और शकील पर शुक्रवार सुबह उनके घर से 28 किलोमीटर दूर अमगारा गांव में हथियारबंद भीड़ ने हमला कर दिया था। इनकी पिटाई लाठियों से की गई है। घटना के बाद सतना में तनाव का माहौल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी सतना दौरे पर जाएंगे। पिटाई के कुछ घंटे बाद ही रियाज की सतना के जिला अस्पताल में मौत हो गई। रियाज अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़कर गए हैं। वहीं शकील टैक्सी चलाते हैं।

राजस्थान: लव अफेयर को लेकर मुस्लिम युवक को हिंदू परिवार ने पीट-पीटकर मार डाला

RelianceTrends CPV (IN)

पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में शकील ने कहा कि भीड़ ने उन पर और रियाज पर शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि शकील ने गोहत्या में शामिल होने से इनकार किया है। पुलिस ने अमगारा गांव के चार लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

संदिग्धों की पहचान पवन सिंह गोंड, विजय सिंह गोंड, फूल सिंह गोंड और नारायण सिंह गोंड के रूप में हुई है। इन आरोपियों में से एक पवन सिंह गोंड ने रियाज और शकील के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, उसने उन पर गांव में गोहत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पवन ने अपनी शिकायत में कहा कि रियाज और शकील वहां से भाग रहे थे, तभी वे गिर गए, जिसकी वजह से वे घायल हो गए। आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट करने के आरोप का खंडन भी किया है। पुलिस ने पवन सिंह की शिकायत के आधार पर शकील और रियाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सतना के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अमगारा गांव से दो गायों के कंकाल मिले हैं। उन्होंने कहा, 'स्थानीय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जब शकील अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी