दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही एपी एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग


दिल्ली से विशाखापट्टनम जाने वाली 22416 आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के चार एसी कोच में आग लगने की खबर है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक करीब सवा ग्यारह बजे ग्वालियर स्टेशन के पहले बिरलानगर स्टेशन पर गाड़ी के कोचों में आग की लपटें दिखाई दीं जिसके बाद गाड़ी को तुरंत वहीं रोक दिया गया।

घटना के बाद ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन ले जाया गाया जिसके बाद मौके पर तुरंत दमकल की 6 गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना फिलहाल नहीं है।

RelianceTrends CPV (IN)

खबरों के मुताबिक बोगी में जिन यात्रियों के सामान रखे थे वो जलकर खाक हो गए हैं। इस घटना के चलते दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिन डिब्बों में आग लगी थी उन्हें काटकर अलग कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी