मैनेजर की हत्या के विरोध में जहानाबाद और अरवल में बैंकिंग सेवा ठप


अरवल के बैंक ऑफ बड़ौदा में पदस्थापित मैनेजर आलोक चंद्रा की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के विरोध में मंगलवार को जहानाबाद और अरवल में बैंकिंग सेवा ठप रही। सभी बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे । दोनों जिलों जहानाबाद और अरवल के बैंक कर्मी सड़क पर उतर आए। बैंक कर्मियों ने जहानाबाद और अरवल में विरोध प्रदर्शन किया।

RelianceTrends CPV (IN)

जहानाबाद के अरवल चौक पर सभी बैंकों के कर्मी जमा हुए और इस हत्या के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। वही , अरवल के बैंक कर्मियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर एन एच 139 तथा एनएच 110 पर वाहनों की आवाजाही ठप करा दी ।बैंक कर्मी , मैनेजर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किए जाने और अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। जहानाबाद के लीड बैंक मैनेजर आर एन शर्मा ने बताया कि यह घटना काफी दुखद है।

सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर की हत्या से दोनों जिलों के बैंक कर्मी काफी सहमे हुए हैं । जहानाबाद और अरवल जिला प्रशासन अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी