नए 'खिलजी' ने इंटरनेट पर मचाई धूम, इसे देख रणवीर भी रह जाएंगे हैरान

फिल्म 'पद्मावत' रिलीज से पहले भले ही विवादों में घिर गई थी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिला। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे रणवीर सिंह की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया। खिलीज का लुक एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार ये रणवीर सिंह की वजह से नहीं बल्कि नए खिलजी के चलते सुर्खियों में है।

जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर टीवी स्टार रवि दुबे का खिलजी लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। रवि हूबहू रणवीर सिंह के खिलजी अवतार में नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर आप भी एक बार को चकमा खा जाएंगे कि ये रणवीर सिंह हैं या कोई और। इतना ही नहीं, रवि दुबे भी अपने इस लुक में पहचान में नहीं आ रहे हैं।

RelianceTrends CPV (IN)

बता दें कि टीवी का चर्चित चेहरा रवि दुबे एक बार फिर एक नए शो में नजर आने वाले हैं। उनके इस नए शो का नाम है 'सबसे स्मार्ट कौन?' शो के प्रोमो के लिए रवि दुबे को मेकर्स ने खिलजी का लुक दिया है, जिसे रवि ने बखूबी निभाया है। शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है, जो कि सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि रवि का ये नया शो स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होगा। अब देखना ये है कि रवि दुबे के इस किरदार पर रणवीर सिंह की क्या प्रतिक्रिया होती है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि बहुत जल्द फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म '3DEV' है। फिल्म में उनके साथ केके मेनन, करण सिंह ग्रोवर और कुणाल रॉय कपूर भी नजए आएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी