मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर में लगी आग की चपेट में दो बच्चों समेत मां की मौत
मधेपुरा के पश्चिमी बाइपास सड़क के मधेपुरा कॉलेज मोड़ के पास रविवार की रात खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से दो मासूम बच्चों समेत मां की मौत हो गयी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग आग पर काबू पा सके।
फायर ब्रिगेड सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। आग में झुलस कर तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ और थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त महिला रूबी कुमारी (30) और उनके दो पुत्र सुशांत (5) और प्रशांत (3) घर में मौजूद थे। रूबी ने खाना बनाने लिए जैसे ही गैस जलाया आग पूरे घर में फैल गयी। किसी को बचने का कोई मौका नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने घर में आग लगने के बाद जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। स्थानीय लोग जब आग पर काबू पा चुके थे तब फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित अनिल यादव उर्फ प्रिंस अपने परिवार के साथ एक सप्ताह पूर्व ही अनिल यादव के मकान में किराए पर रहने आये थे। घटना के वक्त महिला और उनके दोनों बच्चों के अलावा घर में कोई नहीं था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस लीक होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही।

Comments
Post a Comment