फिल्म 'भारत' में दिशा के बाद हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, जफर ने किया ट्वीट


बॉलीवुड के भाई सलमान खान आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों जहां वो अपनी फिल्म रेस-3 को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं 2019 में रिलीज होने वाली फिल्म 'भारत' के लिए भी वो आए दिन चर्चा में रहते हैं। बता दें कि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर चयन अभी भी जारी है। फिल्म में दिशा पटानी और प्रियंका चोपड़ा को साइन करने के बाद बॉलीवुड की एक ओर दिग्गज कलाकार को लिया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं तब्बू की। बीते दिनों खबर थी कि फिल्म में सुनील ग्रोवर को साइन किया गया है। वहीं, सलमान के साथ प्रियंका की खबर के साथ दिशा पटानी को साइन करने की खबर भी खूब चर्चा में थी। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट करते हुए बताया है कि, 'मैं तब्बू का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और हमेशा से ही उनके साथ काम करना चाहता था। मैं खुश हूं कि ये अब मुमकिन हो पा रहा है। हम बहुत खुश हैं।'
RelianceTrends CPV (IN)

बता दें कि ये पांचवी बार है जब सलमान और तब्बू फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वे 'जय हो', 'बीवी नंबर वन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'जीत' में नजर आ चुके हैं। वहीं सलमान खान अली जफर के साथ तीसरी फिल्म करने जा रहे हैं। प्रियंका 11 वर्ष बाद सलमान के साथ काम करेंगी, इससे पहले वे वर्ष 2008 में 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में एक साथ नजर आए थे। बता दें कि फिल्म 'भारत' 2019 में रिलीजो होगी। फिल्म को रिलीज होने में अभी टाइम है, लेकिन फैंस में अभी से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बरकरार है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी