'संजू' का एक और पोस्टर रिलीज, बेस्टी का किरदार निभा रहा है ये एक्टर
संजय दत्त की बॉयोपिक 'संजू' को लेकर लोगों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और दो दिन बाद यानि 30 मई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होगा। फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए राजकुमार हिरानी आए दिन फिल्म का एक नया पोस्टर लॉन्च कर रहे हैं। थोड़ी देर पहले ही राजकुमार हिरानी ने ट्विटर पर फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया है। इसमें रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। फिल्म में विक्की रणबीर के बेस्टी का किरदार निभा रहे हैं।
राजकुमार हिरानी ने फिल्म के पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा, 'मिलिए विक्की कौशल से। सही में विक्की कौशल के साथ काम करना अच्छा एक्सपीरियंस रहा। हिरानी ने ट्वीट में बताया कि विक्की संजू के बेस्ट बडी का किरदार निभा रहे हैं।' साथ ही बताया कि फिल्म का ट्रेलर 30 मई को लॉन्च हो रहा है। फिल्म के पोस्टर और टीजर पर फैंस के अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है।

Comments
Post a Comment