बिहार:आखिर क्यों मंत्री ललन सिंह ने एक लाइन में खड़ा कर सारे इंजीनियरों की ली क्लास


जल संसाधन विभाग और सिंचाई विभाग के जूनियर ​इंजीनियर से लेकर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर लाइन में खड़े थे और जल संसाधन मंत्री एक तरफ से सबकी क्लास लगा रहे थे।

दरअसल कुंदर बराज निर्माण कार्य की धीमी प्रगति से खफा होकर निरीक्षण करने आए बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने विभागीय इंजीनियरों को जमकर फटकार लगाई।

RelianceTrends CPV (IN)


  • साइट पर मौजूद इंजीनियरों द्वारा डिजाइन बनवाने में देर होने की बात कहते ही मंत्री ने बरसते हुए कहा कि— बरसात के पहले एक—एक काम कंप्लीट नहीं हुआ, तो हम कुछ नहीं सुनेंगे। कोई कहानी मत बनाइएगा, एक—एक को हम साइड कर देंगे। एजेंसी से दो दिन के अंदर वर्क प्लान लीजिए और उस अनुसार काम नहीं होने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने एजेंसी के प्रोजेक्ट अभियंता को भी चेतावनी दी कि एक्शन ले लेंगे। उन्होंने चीफ इंजीनियर को भी हर 15 दिन पर कार्य प्रगति की समीक्षा करने को कहा।


ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है कुंदर बराज निर्माण
लखीसराय के चानन प्रखंड में किउल नदी पर पहले कुंदर बीयर बना हुआ था, जहां कि करीब 77 करोड़ की लागत से बराज निर्माण योजना बनी। इसमें नहरों का सुदृ​ढ़ीकरण भी शामिल है। जमुई के कुछ गांव समेत लखीसराय के तीन प्रखंडों के कई गांवों के खेतों में सिंचाई के लिए बरसाती पानी मुहैया कराने वाली यह योजना जिले के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। दिसंबर 2015 में मंत्री ने इसकी घोषणा की थी, जबकि जून 2016 में इसका डीपीआर बना और 2017 से निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रोजेक्ट मार्च 2019 तक पूरा होना है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी