स्थानीय सांसद, कलेक्टर और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पर केस दर्ज


मध्य प्रदेश के बैतूल की पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ फेसबुक पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। उस पर आरोप है कि उसने जिला कलेक्टर को लिखा कि अगर वे अगर वे फर्जी सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तो जान से मार देंगे। इसके साथ ही, अधिकारियों ने गुरूवार को बताया कि उसने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की।

RelianceTrends CPV (IN)

हिन्दुस्तान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक, प्रशासन और पुलिस की तरफ से फैसला लेने के बाद निमिष सरियम के खिलाफ बुधवार की शाम को केस दर्ज किया गया।

कोतवाली पुलिस स्टेशन के टाउन इंस्पेक्टर राजेश साहू ने बताया कि सरियम के खिलाफ सरकारी नौकरशाह के खिलाफ धमकी देना और अपमानजनक मैसेज भेजने के आरोप में भारतीय दंड संहिता और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि, उसे अभी गिरफ्तार करना बाकी है।

सरियम ने फेसबुक पेज पर मंगलवार को मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा- अगर शशांक मिश्रा इस बात को सुनिश्चित नहीं करते हैं कि बैतूल के सांसद ज्योति ध्रुवे को जेल भेजा जाए और वास्तव में आदिवासी के अधिकारों उन्हें वापस दी जाए, वे कलेक्टर के साथ ही खुद को भी एक महीने में खत्म कर देंगे।

ध्रुवे के सार्टिफिकेट के मुताबिक, उसके आदिवासी होने के जाति प्रमाण पत्र को उच्चस्तरीय छानबीन समिति ने 1 अप्रैल 2017 को निरस्त कर दिया था। हालांकि, 2016 में बनाई बनाई गई समिति ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे मामले को दोबारा समीक्षा के लिए लिया।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी