कल मांगी रहम की भीख, आज अरनिया में दागे मोर्टार के गोले, दो पुलिसकर्मी घायल


रविवार को भारत के सामने रहम की भीख मांगने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीती रात पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में जारी इस मुठभेड़ के चलते आसपास के स्कूलों को बंद कर दिया गया है साथ ही गांव वालों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर ना निकलें। आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन के दौरान एक जवान घायल हो गया है। वहीं पाकिस्तान अरनिया सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे हैं जिसमें भी एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया है।

RelianceTrends CPV (IN)

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में सुबह करीब सात बजे से मोर्टार से गोले दागने शुरू किए। पाकिस्तानी रेंजरों ने तीन सीमा चौकियों पर हमला किया, वहां तैनात जवान भी इसका मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। गोलाबारी में तत्काल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
वहीं सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर इलाके में भी रविवार रात पाकिस्तानी जवानों ने छोटे हथियारों और मोर्टार से बीएसएफ की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था। इसके कुछ घंटे पहले उसने बीएसएफ से गोलीबारी रोकने की अपील की थी क्योंकि बीएसएफ की कार्रवाई में सीमा पार एक जवान की मौत हो गई थी।  बीएसएफ ने 19 सेकंड का एक थर्मल इमैजिनरी फुटेज भी जारी किया था जिसमें बिना उकसावे के सीमा के उस ओर से गोलीबारी होने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी चौकी ध्वस्त नजर नजर आ रही है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से 15 मई से अब तक बिना किसी उकसावे के हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो चुके हैं। जम्मू में गत शुक्रवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और गोलेबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। सीमा पार से गोलीबारी और गोलेबारी की 700 से अधिक घटनाओं में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 38 लोग मारे गए तथा कई घायल हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी