तेजप्रताप-ऐश्वर्या के साथ इलाज के लिए मुंबई पहुंचे लालू प्रसाद यादव


चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे और इस समय अस्थायी जमानत पर रिहा आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हृदय संबंधी तकलीफों के इलाज के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। लालू मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में जांच कराएंगे।  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड उच्च न्यायालय ने छह हफ्ते की जमानत दी है। वह जब यहां के जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे पर पहुंचे तब व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे।

RelianceTrends CPV (IN)

लालू के साथ उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या राय, बड़ी बेटी सांसद डॉ. मीसा भारती, विधायक भोला यादव भी मुंबई गए हैं। 69 वर्षीय नेता के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि लालू मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रसिद्ध डॉक्टर रमाकांत पांडा से मिलने का समय मांगा है। लालू मुंबई से बेंगलुरू जाएंगे जहां वह गुर्दे की तकलीफ के संबंध में एक अस्पताल के विशेषज्ञों से विचार विमर्श करेंगे। लालू हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज सहित कई बीमारियों से ग्रस्त हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी