जानिए रणबीर कपूर ने क्यों कहा न्यूड सीन देने में नहीं होती परेशानी?
बॉलीवुड स्टार एक्टर संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'संजू' के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो चुका है। ट्रेलर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में संजय दत्त का रोल निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर हैं उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि फिल्म में संजू बाबा की लाइफ के कई खुलासे होंगे। ट्रेलर देखकर फिल्म में रणबीर ने न्यूड सीन भी दिए हैं जिनके बारे में पूछे जाने पर रणबीर ने कहा कि न्यूड सीन मैंने अपनी पहली फिल्म में भी दिया था इसलिए इस बार मुझे कुछ खास परेशानी नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि न्यूड तो मैं कैमरे पर हुआ इसलिए सब आसानी से हो गया। हालांकि रणबीर ने यह भी स्वीकार किया कि रियल लाइफ में वह बहुत ही शर्मीले इंसान हैं और ऐसे सीन करते हुए उन्हें पहले काफी हिचक होती है। लेकिन जैसे ही वह कैमरे के सामने जाते हैं और उन्हें डायरेक्टर का ईशारा मिलता है तो वह सब भूल जाते हैं। इसके साथ ही गर्लफ्रेंड के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संजू की तरह उनकी गर्लफ्रेंड की सख्यां इतनी नहीं है। बकौल रणवीर मेरी तो मुश्किल से अभी तक 10 गर्लफ्रेंड भी नहीं बनी। फिर भला मेरी जिंदगी पर कैसे कोई इतनी दिलचस्प फिल्म बनाएगा।

Comments
Post a Comment