वायरल सच, थाने में दारोगा के सर्विस रिवॉल्वर संग छात्र नेता ने खिंचवायी फोटो

एक छात्र नेता द्वारा सदर थाना के एक पुलिस पदाधिकारी का पिस्टल लेकर फोटो खिंचवाने और उसे वायरल करने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी संजय कुमार ने एसडीपीओ वशी अहमद को मामले की जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने को कहा है।

सदर थाने में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी का रिवाल्वर लेकर उसे हवा में लहराते हुए फोटो खिंचवायी। यह फोटो रविवार को सोसल मीडिया में वायरल हो गयी। फोटो सदर थाने की है, जहां एक पुलिस पदाधिकारी का सर्विस रिवाल्वर एक छात्र नेता हाथ में लिये हुए है और पुलिस पदाधिकारी आराम से काम कर रहे हैं।

RelianceTrends CPV (IN)

मामले में एसपी द्वारा जांच का आदेश देने के बाद पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। उक्त छात्र नेता का संबंध जदयू से होने की बात कही जा रही है।

एसपी संजय कुमार ने बताया कि फोटो संज्ञान में आने पर तत्काल एसडीपीओ को मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी