चांद और मंगल ग्रह पर सब्जी उगाने के लिए भेजे गए बीज


वैज्ञानिकों ने स्वास्थ्य के लिए अच्छे बैक्टीरिया युक्त ब्रोकोली के बीज अंतरिक्ष में भेजे हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र और संभवत: एक दिन चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खुद की सब्जियां उगाने के तरीके का पता लगाया जा सकें।

RelianceTrends CPV (IN)

इस सप्ताह वर्जिनिया के वैलूप आइलैंड से अंतरिक्ष में छोड़े गए ऑर्बिटल एटीके सायग्नस के जरिए ब्रोकोली के छह बीज भेजे गए। अंतरिक्ष में तीन बीजों को सामान्य रूप से भेजा गया है जबकि तीन अन्य बीजों को बैक्टीरिया की दो अलग - अलग प्रजातियों से लपेटकर भेजा गया है। इन्हें वाशिंगटन विश्वविद्यालय ने विकसित किया है।

कैलिफोर्निया में सैन जोस के वैली क्रिश्चियन हाई स्कूल के छात्रों द्वारा किए गए इस प्रयोग का मकसद यह सीखना है कि अंतरिक्ष केंद्र और संभवत : चंद्रमा और मंगल ग्रह पर कैसे सब्जियां उगाई जाए। अमेरिका में इंट्रीनसिक्स टेक्नोलॉजिज के जॉन फ्रीमैन ने कहा , '' अंतरिक्ष में पौधे बढ़ते नहीं हैं। हम चाहते हैं कि पौधे बेहतर तरीके से वृद्धि करें। उन्होंने कहा , '' हम ब्रोकोली का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि इसे भोजन के कैंसर रोधी स्रोत के तौर पर माना जाता है जो अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए अच्छा भोजन है। अंतरिक्ष में कैमरे नियमित अंतराल पर इन पौधों की वृद्धि की तस्वीरें खींचेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी