कैदी ने जेल से फरार होने के लिए खोदी सुरंग, बन गई उसकी ही कब्र


ब्राजील में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 26 साल के सजायाक्ता खूनी ने जेल से भागने के लिए 230 फुट लंबी सुरंग खोद डाली। कैदी ने यह सुरंग अपनी जेल की कोठरी के शोचालय के नीचे खोदी। लेकिन सुरंग से भागने की कोशिश करते हुए दम घुटने से उसकी ही खोदी गई सुरंग में उसकी मौत हो गई।

RelianceTrends CPV (IN)

26 साल के जडसन कुन्हा इवानजेलिस्ता नाम के इस कैदी ने कई महीनों का समय लगाकर इस 230 फुट लंबी सुरंग को खोदा। इवानजेलिस्ता ने सफलतापूर्वक इस सुरंग को उत्तरी ब्राजील में स्थित बोआ विस्ता जेल की चारदीवरी के बाहर तक खोद लिया था।   

लेकिन जब उसने इस सुरंग से होकर जेल से फरार होने की कोशिश की और वह जेल से आजाद हो पाता इससे पहले ही ऑक्सीजन की कमी के कारण उसका दम घुटना शुरू हो गया। हालत बिगड़ती देख उसने बाहर निकलने की बजाय जेल की अपनी कोठरी में ही लौटने का निर्णय किया। वह जेल में वापस भी आ गया लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ी ओर उसकी मौत हो गई।

कैदी की मौत के बाद ही जेल प्रशासन और पुलिस को उसकी योजना का पता चला। इसके बाद जेल प्रशासन ने उस सुरंग का खोज निकाला। प्रशासन ने इसके बाद इस सुरंग का मुआयना किया, तो पता लगा कि यह एक 230 फुट लंबी सुरंग है। साथ ही इस बात की भी जानकारी मिली कि कैदी इस सुरंग को जमीन के नीचे जेल की मजबूत दीवारों के अलावा इलेक्ट्रिक फेंस को भी पार कर चुका था।

जेल प्रशासन का मानाना है कि इस सुरंग को बनाने में महीनों का समय लगा होगा। साथ ही इस सुरंग के जेल के चारों ओर फैले जंगल तक पहुंचने में कुछ ही मीटर की दूरी रह गई थी। सुरंग के अंदर अधिकारियों को सुरंग की ही लंबाई का एक बिजली की तार भी मिला, जिसके अंत में एक बल्ब लगा हुआ था, जिसका इस्तेमाल संभवत कैदी ने सुरंग खोदते समय किया होगा।

द स्टेट जस्टिस डिपार्टमेंट, सेजुक जिसके पास इस जेल का जिम्मा है ने बताया कि इस सुरंग को खोज पाने में 150 पुलिसकर्मियों को लगभग सात घंटे का समय लगा। ऐसा माना जा रहा है कि दम घुटने से मारे गए कैदी की अपने बाद अन्य कैदीयों को भी जेल से भगाने में मदद करने की योजना थी। साथ ही जेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरंग को अब कंक्रीट से भर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी