कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी
कनार्टक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अधिकारी ने बताया कि कुमारस्वामी मोदी से प्रधानमंत्री कायार्लय में मुलाकात करेंगे। यह एक शिष्टाचारपरक मुलाकात है। जनता दल सेक्यूलर और कांग्रेस गठबंधन के नेता के तौर पर 23 मई को कनार्टक की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की यह मोदी से पहली मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं को बताया कि हमारी संघीय व्यवस्था में यह परंपरा है कि किसी राज्य के नये मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री से मिलते हैं। कुमारस्वामी सोमवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह दोपहर में राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी की समाधि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मोदी से मुलाकात के बाद वह केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल से मिलेंगे और प्रदेश की बिजली उत्पादक संयंत्रों के लिए पयार्प्त कोयला आपूर्ति करने की मांग करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मिलकर मंत्रिमंडल के विस्तार पर बात करेंगे, कुमारस्वामी ने कहा कि इसकी संभावना ...

Comments
Post a Comment