वृद्धाआश्रम में केले बांटने पर ट्रोल हुई शिल्पा शेट्टी, ट्रोलर्स को दिया ये जवाब


बॉलीवु़ड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपनी फिटनेस को लेकर फेमस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो वृद्धाआश्रम में मां सुनंदा शेट्टी, पति राज कुंद्र और बेटे वियान के साथ मुंबई के एक वृद्धाआश्रम गईं। शिल्पा बेटे वियान के बर्थडे से पहले वृद्धाआश्रम पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां फल और मिठाई बांटते हुए वीडियो शेयर किया, जिस पर उन्हें ट्रोल कर दिया गया। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि एक्ट्रेस ने सस्ते फल बांटते हुए उसका दिखावा सोशल मीडिया पर किया। अब शिल्पा ने जरूरत समझते हुए इस यूजर को जवाब दिया और बहुत ही तरीके से जवाब दिया।

RelianceTrends CPV (IN)
शिल्पा ने जवाब देते हुए लिखा, 'बेहद दुख की बात है कि आप ये सोचते हैं। इसके बाद हमने सभी को पूरा डिनर भी करवाया था। मेरा वीडियो पोस्ट करने का मकसद लोगों को सिर्फ इस तरह के सोशल वर्क से जागरुक करना था। ताकि वो भी लोगों की मदद करें। मैंने पहले भी कहा था कि ये हमारे लिए एक रीत की तरह हैं, जिसे मेरे माता-पिता ने शुरू किया था। हम सालों तक यहां आते रहे हैं। और यही संस्कार मैं अपने बच्चे को देना चाहती हूं इसलिए मैं वियान को यहां लेकर आई हूं। और दिखावे के लिए वीडियो पोस्ट करना मेरा मकसद कभी नहीं था।' हालांकि, शिल्पा के इस जवाब के बाद यूजर ने कमेंट डिलीट कर दिया। अपने बेटे को इस तरह के संस्कार देने के लिए शिल्पा की सोशल मीडिया पर काफी सरहाना हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी