फिर 'नागिन' बनीं शिल्पा शिंदे, चश्मे वाले 'नाग' के साथ ऐसे किया डांस


भाभीजी के नाम से मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस में विकास गुप्ता के साथ नागिन डांस किया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। और अब एक बार शिल्पा नागिन डांस करती हुई नजर आएंगी, लेकिन जरा रोमांटिक अंदाज में।

सुनील ग्रोवर के साथ किया डांस...
जी हां, क्रिकेट कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' के नए प्रोमो में शिल्पा सुनील ग्रोवर के साथ नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों 'नागिन' फिल्म के सॉन्ग 'तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

चश्मे वाले 'नाग' के साथ किया डांस...
ऐसा पहली बार होगा जब कोई 'नागिन' चश्मे वाले 'नाग' के साथ डांस करती नजर आएंगी। इस दौरान सुनील ने चश्मा लगाया हुआ था। जो उनके लुक को बेहद फनी बना रहा था। शिल्पा जहां अपने डांस मूव्ज पर फोकस करती नजर आ रही हैं। वहीं सुनील ग्रोवर फन एंगल डाल रहे हैं। वे डांस कम कॉमेडी ज्यादा करते दिख रहे हैं। सुनील का गेटअप भी काफी हंसी दिलाता है।

RelianceTrends CPV (IN)

बता दें कि क्रिकेट कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। जिसकी वजह सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे की मजेदार केमिस्ट्री है। शो से दोनों के डांस और कॉमेडी वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' में शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर की पत्नी की भूमिका में हैं। दोनों ने नाग-नागिन का लुक इसलिए अपनाया था। क्योंकि इस बार सेट पर 'नागिन-3' की स्टार कास्ट आई थी। जिनके साथ दोनों ने काफी मस्ती की।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी