सीमा पार से हुई गोलीबारी में सात महीने के बच्चे के मारे जाने को लेकर पाक उप उच्चायुक्त तलब


जम्मू - कश्मीर के भिम्बेर सेक्टर में सीमापार से हुई पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में सात महीने के एक बच्चे के मारे जाने को लेकर आज पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया गया और कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

RelianceTrends CPV (IN)

विदेश मंत्रालय ने कहा कि शाह से कहा गया कि पाकिस्तानी बलों द्वारा छोटे हथियारों एवं भारी क्षमता वाले हथियारों का इस्तेमाल करते हुए निर्दोष आम नागरिकों को '' जानबूझकर निशाना  बनाना '' बेहद निंदनीय है और उसकी कठोरतम शब्दों में निंदा की जाती है।


विदेश मंत्रालय ने कहा , ''21 मई को पाकिस्तानी बलों द्वारा किए गए बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम के उल्लंघन में सात महीने के एक बच्चे के मारे जाने को लेकर शाह को आज तलब किया गया और कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों से निर्दोष नागरिकों को मारने के इस तरह की नृशंस कृत्यों की जांच करने की और अपने बलों को इस तरह के कृत्यों से बचने के लिए तत्काल निर्देश देने की मांग की गयी।


मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी पक्ष से सीमा पार से गोलीबारी की आड़ सहित दूसरे तरीकों से आतंकियों की घुसपैठ में मदद बंद करने को भी कहा गया।


विदेश मंत्रालय ने कहा, ''नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के लगातार जारी गोलीबारी एवं संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भी हमारी गंभीर चिंताएं साझा की गयीं।''

मंत्रालय ने कहा कि नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी बलों ने इस साल अब तक इस तरह के 1,088 उल्लंघन किए हैं जिनके कारण 36 लोग मारे गए और 127 घायल हो गए।


मंत्रालय ने कहा, ''2018 में भारतीय सुरक्षा बलों ने 53 आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें नाकाम कीं और नियंत्रण रेखा पार करते समय पांच आतंकियों को मार गिराया।''

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी