दिल्ली: मजेंटा लाइन पर मेट्रो को हरी झंडी, कल से कर पाएंगे सफर


मेट्रो फेज-3 के मैजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन) का दूसरा सेक्शन जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी मंदिर (25.5 किलोमीटर) पर मेट्रो परिचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज नेहरू एंक्लेव स्टेशन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाई।

डीएमआरसी के अनुसार, इस सेक्शन के खुलने के बाद पूरी 38.26 किलोमीटर मैजेंटा लाइन पर मेट्रो की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। इस लाइन पर कालकाजी मंदिर से बॉटेनिकल गार्डन के बीच मेट्रो पहले से ही शुरू हो चुकी है। पूरी लाइन शुरू होने के बाद बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी तक का सफर 60 मिनट में पूरा हो जाएगा। इस लाइन पर चार इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बॉटेनिकल गार्डन, कालकाजी मंदिर, हौज खास और जनकपुरी वेस्ट होंगे। मैजेंटा लाइन के नए सेक्शऩ के खुलने से डोमेस्टिक एयरपोर्ट टी-1 भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इस लाइन पर छह कोच वाली कुल 24 मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी, जो प्रत्येक 5 से 15 मिनट पर यात्रियों को उपलब्ध होंगी।
RelianceTrends CPV (IN)
बता दें कि इस लाइन का पहला सेक्शन पिछले साल दिसंबर में ही आम जनता के लिए खोल दिया गया था। यह सेक्शन मेट्रो फेज 3 का सबसे लंबा रूट है जिसमें 16 स्टेशंस हैं। जनकपुरी से कालकाजी मंदिर खंड के बीच दो इंटरचेंज स्टेशन जनकपुरी पश्चिम तथा हौज खास होंगे जो क्रमश: ब्लू और येलो लाइनों को मजेन्टा लाइन से जोडेंगे। इस खंड के सभी 14 स्टेशन भूमिगत हैं जबकि केवल दो स्टेशन सदर बाजार तथा शंकर विहार एलिवेटिड हैं।

इसके स्टेशनों में जनकपुरी पश्चिम, डाबडी मोड, दशरथ पुरी, पालम, सदर बाजार, टर्मिनल 1 हवाई अड्डा, शंकर विहार, वसंत विहार, मुनिरका, आर के पुरम, आईआईटी, हौज खास, पंचशील पार्क, चिराग दिल्ली, ग्रेट कैलाश एंकलेव, नेहरू एंकलेव और कालकाजी मंदिर हैं।

इस खंड के चालू होने के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 278 किलोमीटर पहुंच जायेगी और स्टेशनों की संख्या 202 हो जायेगी। इस तरह दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के तहत 88 किलोमीटर लंबी लाइन का काम पूरा हो जायेगा जबकि शेष 72 किलोमीटर पर तेजी से काम हो रहा है और इसके भी जल्द पूरा होने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी