ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेम प्रसंग!


खूबसूरत ऐश्वर्या राय बच्चन अब अभिषेक बच्चन की पत्नी बन कर खुशहाल जीवन जी रही हैं। बेटी आराध्या उनकी आंखों का तारा है और वे बच्चन परिवार का। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में गजब का संतुलन वे बना कर रख रही हैं। मॉडलिंग के दिनों से लेकर शादी तक उनके जीवन के विभिन्न मोड़ों पर कुछ पुरुष उनके जीवन में आए जिनसे उनके कथित प्रेम संबंध चर्चा में रहे।

राजीव मूलचंदानी :प्यार या आकर्षण?

ये बात उन दिनों की है जब ऐश्वर्या मॉडलिंग करती थीं। राजीव मूलचंदानी भी मॉडल थे। शूट्स के दौरान उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने जवानी की दहलीज पर कदम रखा ही था। मुलाकात से घनिष्ठता बढ़ गई। बाद में राजीव को ऐश्वर्या का बॉयफ्रेंड बताया जाने लगा। इसी तरह राजीव के मनीषा कोईराला से नजदीकियों के भी खूब चर्चे हुए। बाद में ऐश्वर्या और राजीव के बीच दोस्ती भी खत्म हो गई।

सलमान खान: दिल दिया दर्द लियासलमान खान से ऐश्वर्या राय का रोमांस हिंदी फिल्म इतिहास के चर्चित रोमांस में से एक है। उनकी प्रेम कहानी को अखबारों/पत्रिकाओं और टीवी ने खूब जगह दी। बात 1999 के आसपास की है। संजय लीला भंसाली ने सलमान और ऐश्वर्या राय को लेकर 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म शुरू की। गबरू जवान सलमान और सुंदरता की मिसाल ऐश्वर्या एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए।

RelianceTrends CPV (IN)

लगभग दो वर्ष तक दोनों में रोमांस चला। ऐसा लगा कि वे शादी कर लेंगे। लेकिन सलमान के लिए ऐश्वर्या शायद ट्रॉफी के समान थी। जिसे जीतने का उन्हें दंभ हो गया। ऐश्वर्या को पाने के बाद उनका व्यवहार ऐश्वर्या के प्रति बहुत बदल गया। बताया जाता है कि वे शक्की हो गए। ऐश्वर्या जिस भी हीरो के साथ फिल्म करती, सलमान उस पर शक करते। 'चलते चलते' की शूटिंग ऐश्वर्या राय, शाहरूख खान के साथ कर रही थीं। वहां पर सलमान पहुंच गए और उन्होंने जम कर तमाशा किया। आखिरकार शाहरूख ने ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया। ऐश्वर्या के फ्लैट के सामने भी सलमान द्वारा चिल्लाने की खबरें सुनाई दी। ऐश्वर्या की पिटाई की बातें भी होने लगी। सलमान का यह व्यवहार ऐश्वर्या कब तक बर्दाश्त करती। उन्होंने सलमान से संबंध खत्म कर लिए। ऐश्वर्या को खोने के बाद उनका महत्व सलमान को समझ आया। कहते हैं कि ऐश्वर्या को ही सलमान ने सच्चा प्यार किया है और इसीलिए उन्होंने अब तक शादी नहीं की।

विवेक ओबेरॉय: यार या प्यार! सलमान से रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या राय एकदम तनहा हो गईं। उस वक्त वे विवेक ओबेरॉय के साथ शूटिंग कर रही थीं। विवेक में उन्हें अपना हमदर्द नजर आया और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। सलमान को इस बात का बहुत बुरा लगा और उन्होंने विवेक को धमकाया भी।

विवेक ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बार में सभी को जानकारी दी और इस कारण उन्हें अपने करियर में काफी नुकसान उठाना पड़ा। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय को विवेक बेहद चाहते थे, लेकिन ऐश उन्हें अपना दोस्ती ही मानती थी। यही बात दोनों के बीच ब्रेक-अप का कारण बनी।

अभिषेक बच्चन: तुम जो मिल गए... ये जहां मिल गया... अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ फिल्में साथ की। तब करिश्मा कपूर को अभिषेक चाहते थे। दोनों की सगाई भी हुई जो जल्दी ही टूट गई। 'गुरू' और 'उमराव जान' फिल्मों की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या के प्रति अभिषेक आकर्षित हुए।

'गुरु' फिल्म के टोरंटो में हुए प्रीमियर के दौरान ऐश्वर्या को अभिषेक ने प्रपोज़ किया और वे तुरंत मान गईं। शायद ऐश्वर्या भी तब लाइफ में सैटल होना चाहती थीं और अभिषेक से बेहतर इंसान उन्हें नजर नहीं आया। 20 अप्रैल 2007 में दोनों ने शादी कर ली। तब से ऐश्वर्या खुशहाल जीवन जी रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी