वीरेंद्र सहवाग ने इस नाइजीरियन से की रिक्वेस्ट- प्लीज बस अब और नहीं


इन दिनों नाइजीरिया का एक शख्स खूब चर्चा में है। एमानुएल एमेनाइक नाम के इस शख्स ने दो शादियां कीं, अब आपको लगेगा कि इसमें क्या बड़ी बात है। दरअसल इस शख्स ने जिस तरह से और जिनसे शादियां की हैं, वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एमानुएल ने 2013 की मिस नाइजीरिया को तलाक देकर कुछ समय बाद ही मिस नाइजीरिया 2014 से शादी कर ली।

RelianceTrends CPV (IN)
अब वीरेंद्र सहवाग ने जब ये खबर पढ़ी, तो वो खुद को इसे शेयर करने से रोक नहीं पाए। वीरू ने बड़े ही मजेदार अंदाज में इस खबर को शेयर किया है। वीरू ने ट्विटर पर लिखा, 'अनइंस्टाल वर्जन 13 और इंस्टाल वर्जन 14, पत्नी को इस तरह अपग्रेड करना जैसे आप फोन अपग्रेड कर रहे हों। एमामुएल प्लीज आप ये हर साल मत करिएगा, वर्जन 15 नहीं प्लीज।'

अब अगर इतना मजेदार ट्वीट होगा तो इस पर रिऐक्शन भी मजेदार ही आएंगे। लोगों ने इस ट्वीट पर खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी