मुख्य सचिव से हाथापाई : पूछताछ को सिसोदिया के घर पहुंची दिल्ली पुलिस


दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की एक टीम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मथुरा रोड़ स्थित आवास पर पहुंच गई है।

RelianceTrends CPV (IN)

जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली पुलिस की ओर से एक पत्र भेजकर मनीष सिसोदिया से जांच में शामिल होने को कहा गया था। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जांच में शामिल होने के लिए सहमति जताई थी। दिल्ली पुलिस को भेजे गए जवाब में सिसोदिया ने कहा कि वह शुक्रवार को साढ़े चार बजे जांच में शामिल होने के लिए घर पर उपलब्ध रहेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की ओर से इस कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस घटना के संबंध में तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी।

क्या है मामला?

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का दावा है कि 19 फरवरी को देर रात 12 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुख्य सचिव उन्हें बुलाया गया था। वहां पहले से एक कमरे में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के 11 विधायक व वीके जैन मौजूद थे। मुख्य सचिव का आरोप है कि कमरे में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उनके साथ बदसलूकी व मारपीट की थी।

घटना के चार दिनों बाद पुलिस टीम ने सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला था और हार्ड डिस्क जब्त कर लिया था। हार्ड डिस्क की फॉरेंसिक रिपोर्ट का अभी इंतजार है।


Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी