दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट परिसर में नाबालिग ने विचाराधीन कैदी को गोली मारी
राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर को पेशी पर लाए गए एक विचाराधीन कैदी को नाबालिग ने गोली मार दी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए दिनेश को पहले पास के अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हमलावर नाबालिग को मौके से पकड़ लिया।
डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि दिनेश फरार जितेंद्र गोगी गिरोह का सदस्य है। फिलहाल वह रोहतक जेल में बंद था। मंगलवार को उसे लूटपाट के मामले में पेशी के लिए तीस हजारी लाया गया था।

Comments
Post a Comment