सेना ने मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए


सेना ने मेजर नितिन लीतुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत ने आज कहा कि यदि मेजर लीतुल गोगोई किसी अपराध के दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार 23 मई को श्रीनगर में जब मेजर गोगोई 18 साल की एक महिला के साथ किसी होटल में घुसने की कोशिश कर रहे थे तब कहासुनी होने पर उन्हें पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था।

RelianceTrends CPV (IN)

रावत ने आर्मी गुडविल स्कूल जाते समय पहलगाम में संवाददाताओं से कहा, ''यदि भारतीय सेना का कोई भी अधिकारी किसी भी अपराध का दोषी पाया जाता है तो हम कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, ''यदि मेजर गोगोई ने कुछ गलत किया है तो मैं आपको आश्वासन देता हूं कि उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाएगी। यह सजा एक मिसाल कायम करेगी।
   
जम्मू कश्मीर पुलिस ने गोगोई से जुड़ी इस घटना की जांच शुरु कर दी है। पिछले साल कश्मीर में अपने वाहन के बोनट पर एक नागरिक को बांधने के मेजर गोगोई के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया था।


Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी