पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस, की नारेबाजी


डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जिला, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से जुलूस निकाला। भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा की अगुवाई में कचहरी चौक से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर खलीफाबाग चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गयी। इस दौरान भागलपुर की सड़कों पर पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

RelianceTrends CPV (IN)

इस अवसर पर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। साथ ही इस पर एक्साईज ड्यूटी को तत्काल प्रभाव से कम करना चाहिए। साथ ही राज्यों को निर्देश दिया जाये कि वे अपने राज्यों में वैट दर को कम करे। केंद्र सरकार तेल की कीमतों में लगातार इजाफा कर देश को महंगाई की आग में झोंक रही है।

सभा को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद, प्रदेश महिला कांग्रेस की समन्वयक अनामिका शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कोमल सृष्टि, नगर अध्यक्ष पूजा साह ने संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी