पूर्णिया में डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पूर्णिया के जलालगढ़ थाना इलाके के एक गांव की महिला से डॉक्टर ने  दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की यह घटना पांच दिन पहले की है। पीड़ित महिला शाम चार बजे मवेशी लाने गांव के बगल स्थित बहियार गयी थी। उसका आरोप है कि बहियार पहुंचने पर ग्रामीण चिकित्सक गिरदा गांव निवासी निजामुद्दीन ने पहले उसके साथ छेड़खानी की, फिर बगल के मकई खेत में घसीट कर ले गया। शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुंह में रूमाल ठूंस दिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जान से मारने की धमकी देते हुए घटना को लेकर चुप रहने की धमकी भी दी।

RelianceTrends CPV (IN)

पीड़िता ने घर आकर लोगों को घटना की जानकारी दी। महिला के परिजनों ने पंचायती की, लेकिन आरोपी या उसके परिजन उसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार की देर शाम जलालगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी। जलालगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments