मौसम की मार : देहरादून में दिल्ली जैसी गर्मी, अगले चार दिन भी राहत नहीं


देहरादून में दिल्ली जैसी गर्मी पड़ रही है। गुरुवार दोपहर को दिल्ली और देहरादून का तापमान एक रहा। दोनों ही जगह अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को भारी गर्मी से अब बाजारों में ट्रैफिक कम होने लगा है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिन कुछ भागों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। इससे राजनधानी समेत अन्य जगहों पर अगले चार दिनों तक लोगों को गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है।

RelianceTrends CPV (IN)

मौसम विज्ञान केंद्र ने वन विभाग को सलाह दी है कि वो जल्द से जल्द आग पर काबू पाएं, अन्यथा गर्म हवा के संपर्क में आकर आग विकराल रूप धारण कर सकती है। उत्तराखंड के मैदान ही नहीं, पर्वतीय क्षेत्र भी तप रहे हैं। जंगलों में आग लगने से हवायें गर्म हो गई हैं। इससे न केवल तापमान बढ़ा है, बल्कि अन्य जगह आग भड़कने का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानों में भी अगले चार दिन तक गर्म हवायें चल सकती हैं। वहीं, गुरुवार को राजधानी का तापमान 41 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन गर्म रह सकते हैं। पर्वतों में कुछ जगह आंशिक बारिश है, लेकिन वो ऊंचाई वाले स्थानों में है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी