दिल्लीः आर्कबिशप की चिट्ठी पर बोले राजनाथ सिंह, भारत में धर्म-संप्रदाय के भेदभाव की इजाजत नहीं


दिल्ली के आर्कबिशप की ओर से चर्च के फादर को 'देश के लिए दुआ करने' संबंधी पत्र से पैदा हुए विवाद पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत में सभी अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित हैं। देश में किसी के साथ जाति तथा धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। दरअसल दिल्ली के आर्क बिशप अनिल काउटो ने सभी चर्च के पादरियों को पत्र लिखकर वर्ष 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 'देश के लिए दुआ' करने को कहा है।

राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों तथा जवानों के अलंकरण समारोह से इस सवाल के जवाब में कहा, 'मैंने यह पत्र नहीं देखा है, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत उन देशों में से एक है जहां अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और किसी के साथ जाति तथा धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता।'

RelianceTrends CPV (IN)

आर्कबिशप की इस चिट्ठी पर अल्पसंख्य मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ हर तबके के कल्याण की योजनाओं पर काम कर रही है।
     
भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आर्क बिशप के इस पत्र की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और किसी के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

वहीं भाजपा नेता साइन एनसी ने कहा है कि जाति और धर्म को कलंकित करना गलत है। इससे कुछ महीने पहले भी सर्कुलर जारी कर राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसए) को निशाना बनाया गया था। उन्होंने ये भी कहा कि चर्च की ओर से भारतीय धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्र पर कही ये बात सीधा हमला है।


चर्च की सफाई
वहीं इस पत्र पर दिल्ली के आर्कबिशप के सचिव फादर रॉबिन्सन ने कहा कि आर्कबिशप के पत्र में कुछ भी राजनीतिक बात नहीं थी और न ही उन्होंने सरकार और माननीय प्रधानमंत्री के खिलाफ ही कोई बात कही है। पत्र के बारे में गलत सूचना प्रचारित और प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उस पत्र में बस नियमित प्रार्थना की बात कही गई है और ऐसे पत्र पहले भी लिखे जा चुके हैं।

बता दें कि पिछले दिनों कैथोलिक आर्क बिशप अनिक काउटो ने लिखा है कि अपने देश और हमारे नेताओं के लिए हमें प्रार्थना करनी चाहिए यह हमारी प्रथा है, उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि अब जब हमारे देश में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में हमें देश के लिए प्रार्थना करने की जरूरत है। उन्होंने आगे लिखा है कि हम 2019 की ओर बढ़ रहे हैं हमारे देश में चुनाव होंगे तब हमारे पास नई सरकार होगी तो चलिए हम अपने देश के लिए प्रार्थना शुरू करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी