'दबंग सरकार' का नया टीजर रिलीज, मस्कुलर शेप में नजर आए भोजपुरिया सलमान खान खेसारी लाल
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का मस्कुलर शेप का नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'दंबग सरकार' का है जिसमें भोजपुरिया सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने अपनी बॉडी को शेपअप किया है। सलमान की तरह खेसारी भी 'दबंग सरकार' में पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर आउट हुआ है, जिसमें खेसारीलाल मस्कुलर बॉडी में नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो 'दबंग सरकार' के डायरेक्टर योगेश मिश्रा के आग्रह पर खेसारीलाल ने इस फिल्म के लिए वेट गेन भी किया है, ताकि वो किरदार के साथ मैच कर सकें। इस फिल्म के टीजर को काफी पंसद किया जा रहा है।
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरिया सितारे भी दर्शकों की मांग पर खरा उतरने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। दर्शकों की मांग पर खेसारी लाल यादव ने अपने बॉडी को मस्कुलर शेप में लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
बता दें कि खेसारी लाल यादव गानों और फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त फैनफॉलोइंग रखते हैं। खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'दबंग सरकार' के पहले लुक के बाद अब इस फिल्म का नया टीजर सामने आया है। इस टीजर में खेसारीलाल जबरदस्त एक्सरसाइज करते और बॉडी बनाते नजर आ रहे हैं।
खेसारी का लुक देखकर आपको बॉलीवुड के दबंग सलमान खान याद आ जाएंगे। यशी फिल्म्स द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस 40 सेकेंड के टीजर में यह भोजपुरिया सितारा जबरदस्त पसीना बहाता नजर आ रहा है। वीडियो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इस फिल्म में खेसारीलाल ने सलमान खान की तरह मूंछ रखे हुए हैं, जो उन पर काफी जम रहा है। खेसारी का दबंग लुक पहले ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
दबंग सरकार’ का भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। 65 कास्ट वाली इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग लखनऊ के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन पर पूरी हो चुकी है और अब यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है।
वैसे भी देखा जाए तो आज कल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में और गानों को चाहने वालों की तादाद में काफी बढ़ोतरी आई है, बिहार, उत्तर प्रदेश में भोजपुरी बोलने और समझने वालों की संख्या काफी है।
पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव। आम्रपाली दूबे के सॉन्गस और फिल्में हमेशा ही सोशल मीडिया पर वायरल होते है। भोजपुरी सिनेमा जगत की इस बदलाब का सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Comments
Post a Comment