विराट कोहली की गर्दन में चोट लगी, सरे के लिए काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे-बीसीसीआई


बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के चोट की पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया है कि विराट कोहली की गर्दन में चोट लगी है और सरे के लिए काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। कोहली चेकअप के लिए मुंबई के एक अस्पताल गए थे जिसके बाद खबरें आई थी कि उन्हें स्लिप डिस्क हो गया है और वह भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले सर्रे के लिये काउंटी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। हालांकि बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि कोहली को स्लिप डिस्क नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कोहली अब भारत में ही रहेंगे। 15 जून को उनका फिटनेस टेस्ट होना है।
RelianceTrends CPV (IN)

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ''विराट को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में गर्दन में मोच आई थी। दर्द कम हो गया था लेकिन वह एहतियात के तौर पर चेक अप के लिए गया था। कोहली ने जून 2017 से अब तक नौ टेस्ट, 29 वनडे और नौ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसके अलावा इस सत्र में आईपीएल के 14 मैच भी उन्होंने खेले।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी