क्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं नेहा? पति अंगद ने किया ये खुलासा
नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी को भले ही इतने दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक सबके मन में बस एक सवाल है कि दोनों ने ऐसे अचानक शादी क्यों की? दोनों की ऐसे अचानक शादी से ये भी खबरें आई थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं, इसलिए उन्होंने शादी की जिसपर अब अंगद ने अपनी बात रखी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर झूठी है। जब भी हम फैमिली प्लानिंग करेंगे, तब सबसे पहले मैं मीडिया को इस बारे में बताऊंगा।'
पहले भी अंगद ने नेहा का किया था सपोर्ट
बता दें कि जब दोनों ने शादी की थी, तब कुछ यूजर्स ने नेहा को अपने से कम उम्र लड़के के साथ शादी करने के लिए ट्रोल किया था और ये कहा था कि उन्हें तो अंगद को राखी बांधनी चाहिए क्योंकि, वो अंगद से दो साल बड़ी हैं। पहले तो नेहा ने इस शख्स की बोलती बंद की थी, फिर बाद में अंगद भी अपनी वाइफ के सपोर्ट में सामने आए थे।
अंगद ने उस शख्स को जवाब देते हुए लिखा था, 'आपकी मां ने आपको यही शिक्षा दी है?
पिता ने भी नेहा की प्रेग्नेंसी वाली खबरों पर दिया था अपना रिएक्शन
नेहा के पिता ने शादी के कुछ दिन बाद ही एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए कहा था, 'दोनों बच्चों के पास टाइम ही नहीं था। शादी की डेट निकालने के बाद एक-दो दिन का समय मिला था। इतने कम समय में सीमित रस्में ही हो सकती थीं तो वो कर ली गईं।'

Comments
Post a Comment