बीएनएमयू में छात्र संघ के सेंट्रल काउंसिलिंग सदस्य के चुनाव में चलीं लाठियां
भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में छात्र संघ के सेंट्रल काउंसिलिंग सदस्यों के चुनाव के दौरान विश्वविद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। गुटों में जमकर लाठियां भांजी गयी। मारपीट में दो छात्र जख्मी हो गये, जबकि एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
शनिवार को मारपीट के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मारपीट की घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र (ऑडिटोरियम) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि मतदान के दौरान मतदान कक्ष में दो छात्र संगठनों के कार्यकर्ता किसी बात पर उलझ गये।
इस दौरान हाथापाई में टीपी कॉलेज के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार को चोटें लगी। मतदान कक्ष के अंदर घटी घटना ने बाहर में उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लाठी डंडे से लैश होकर बड़ी संख्या में एक संगठन विशेष के समर्थक जमा हो गये।

उनलोगों ने मतदान कक्ष के अंदर अभिमन्यु से मारपीट करने वालों को खोजने लगे। इसी दौरान आक्रोशित कार्यकर्ता ऑडिटोरियम पहुंच गये। पुलिस के मना करने के बावजूद कार्यकर्ता अंदर घुस गये। आक्रोशित कार्यकर्ता सहरसा के एनएसयूआई समर्थक नीरज कुमार को खोजते हुए विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में भी घुसे। इसी दौरान विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार से उलझ गये और इस घटना की वीडियो रिकार्डिंग करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। मारपीट में जख्मी हुए अमरजीत को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आक्रोशित छात्रों ने एक बाइक को भी क्षतग्रिस्त कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वशी अहमद और सदर थानाध्यक्ष केबी सिंह पुलिस बल के साथ विवि परिसर पहुंचे और छात्रों को समझाकर शांत कराया।

Comments
Post a Comment