ना'पाक' फायरिंग पर राजनाथ की चेतावनी, पहली गोली हम नहीं चलाएंगे लेकिन चली तो जवाब दिया जाएगा


भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्तान का बंकर उड़ाए जाने के बाद भी पड़ोसी देश बाज़ नहीं आ रहा है। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर, आर एस पुरा सेक्टर और अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में फायरिंग कर रहा है। सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले में सीमा चौकियों और गांवों को मोर्टार के गोलों और छोटे हथियारों से निशाना बनाया जिससे आठ महीने के एक बच्चे की मौत हो गयी और एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं जिनमें एक महिला की भी आज मौत हो गई।

पाकिस्तान की तरफ से की जा रही इस गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं इस मुठभेड़ को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चेतावनी दी है। राजनाथ ने कहा कि कारण समझना कठिन है ये रिसर्च का विषय हो सकता है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। पहली गोली तो पड़ोसी पर नहीं चलानी चाहिए लेकिन अगर उधर से चल जाती है तो क्या करना है उसका फैसला आपको करना है। बीएसएफ के एक कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता है। हम पहली गोली नहीं चलाएंगे लेकिन, गोली चलने पर उचित जवाब दिया जाएगा। गोली चलने पर हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है। जवाबी कार्रवाई पर जवानों से कोई कुछ नहीं पूछेगा।

RelianceTrends CPV (IN)

बता दें कि जम्मू जिले में दो दिन पहले भी पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान और चार आम नागरिकों की मौत हो गई थी। भारी गोलीबारी से स्थानीय लोगों के बीच डर पैदा हो गया है और उन्होंने अपने घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि सुरक्षा के मद्देजनर गांव वालों को घर से बाहर ना निकलने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और गोलेबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। सीमा पार से गोलीबारी और गोलेबारी की 700 से अधिक घटनाओं में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 38 लोग मारे गए तथा सैकड़ों घायल हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी