दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन आज, कम हो जाएगी नोएडा से गुड़गांव की दूरी


जनकपुरी पश्चिम और कालकाजी मंदिर के बीच की 24.82 किलोमीटर लंबी दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का आज उद्घाटन होगा और इसके साथ ही हवाई अड्डे का घरेलू टर्मिनल मेट्रो नेटवर्क पर आ जाएगा। इस लाइन के शुरू हो जाने से नोएडा और गुड़गांव के बीच की यात्रा की अवधि में कम से कम 30 मिनट की कमी आएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस खंड के चालू होने जाने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) नेटवर्क की कुल लंबाई 277 किलोमीटर हो जाएगी।
RelianceTrends CPV (IN)
उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाम 4.30 बजे नेहरू एनक्लेव मेट्रो स्टेशन पर इस खंड का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन के बाद वे लोग ट्रेन से हौज खास मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा करेंगे। नया हौज खास स्टेशन पूरे नेटवर्क में सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है और 29 मीटर के साथ इसकी सुरंग पुराने स्टेशन के नीचे है। इस खंड पर हौज खास और जनकपुरी पश्चिम और कालका मंदिर स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधाएं होंगी। इस खंड में 16 स्टेशन हैं जिनमें 14 भूमिगत हैं। इस हिस्से में यात्री सेवाएं मंगलवार को सुबह छह बजे से शुरू होंगी।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी