उत्तर भारत में आज आंधी-तूफान आ सकता है, पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवाती हवाओं की आशंका

मौसम विभाग ने जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में तूफान या तेज हवाओं का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

विभाग द्वारा मौसम के पूर्वानुमान की शनिवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू्-कश्मीर से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर से स्थानांतरित होने के कारण असम सहित पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे तक चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाकों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर मध्य भारत के कुछ राज्यों में बरकरार है। इस कारण उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूर्वी विदर्भ तक के कुछ इलाकों में चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है।
RelianceTrends CPV (IN)

इस बीच विभाग ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियों को अनुकूल बताते हुए दक्षिणी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में आगामी 23 मई तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है।

साथ ही नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए मछुआरों को अगले 48 घंटों तक अदन की खाड़ी और दक्षिण पश्चिमी अरब सागर क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने आज रात तूफान की चेतावनी दी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली - एनसीआर में आज देर रात आंधी तूफान आने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंधी या तूफान आने की आशंका है। क्षेत्र में 80 से अधिक किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

गत 17  मई को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के साथ 71 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली थी। दिल्ली में 16 मई को तड़के आये आंधी तूफान से 18  वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी और 13  लोग घायल हो गये थे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी