फायरिंग रोकने की अपील के कुछ घंटे बाद ही पाक ने फिर की 'नापाक' हरकत, तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक बार फिर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। इसके अलावा पाकिस्तान ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया है। इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से गोलीबारी रोकने की अपील की थी। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में सीमा के दूसरी ओर एक जवान की मौत हो गई जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने यह कार्रवाई रोकने की अपील की थी। लेकिन रामगढ़ सेक्टर के नयनपुरा में रात करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तान की तरफ से छोटे हथियारों और फिर मोर्टार से बीएसएफ की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई।
RelianceTrends CPV (IN)



अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इससे पहले बीएसएफ ने 19 सेकंड का एक थर्मल इमैजिनरी फुटेज भी जारी किया है जिसमें बिना उकसावे के सीमा के दूसरी ओर से गोलीबारी किए जाने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी चौकी ध्वस्त नजर नजर आ रहा है। बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू बीएसएफ फॉर्मेशन को फोन किया था और गोलीबारी रोकने की अपील की।

अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में पाकिस्तानी ठिकानों पर बीएसएफ के जवानों की जवाबी गोलीबारी में भारी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान मारे गये थे। जम्मू क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में कई आम नागरिकों की मौत हो गयी और कई घायल हो गए हैं। वैसे भी जम्मू कश्मीर में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और गोलाबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी की हुई 700 से अधिक घटनाओं में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 38 लोग मारे गए तथा कई घायल हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी