इस एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर किया कुछ ऐसा, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि वर्कआउट करते हुए अदा ने साड़ी पहनी हुई है।
अदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, क्योंकि ये एक फिट इंडिया चैलेंज है तो मैं भारतीय अवतार में वर्कआउट करने वाली हूं।
इस वीडियो में बैकग्राउंड में दबंग का गाना हुड हुड दबंग चल रहा है। अदा का अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो आपको अदा की कई हॉट और खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलेंगी।
केंद्रीय खेल मंत्री ने शुरू किया चैलेंज
बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 'हम फिट तो इंडिया फिट' का नारा दिया और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते 'हम फिट तो इंडिया फिट' चैलेंज के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, बॉलीवुड एक्टर रितिक रौशन और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को नॉमिनेट किया था। जिसके बाद ये फिटनेस चैलेंज आगे बढ़ता रहा और सभी ने इस दौरान अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया।

Comments
Post a Comment